बगहा: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राज्य के बगहा से है जहां मध्यान भोजन करने के बाद 12 बच्चे बीमार हो गए है.
बताया जा रहा है कि स्कूल में मिड डे मील खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी. जिसके बाद अभिभावकों के द्वारा स्कूल पहुँच हंगामा कर रही है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.


