लखनऊ के खाद्य व्यापारी ने पटना के छह तल्ला मंजिल से कू’दकर किया सु’साइड, पुलिस ने बताई यह वजह

पटना: पटना के दानापुर में लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी ने छठे तले मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान विमल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

Bihar :लखनऊ के खाद्य व्यापारी ने पटना के छह तल्ला मंजिल से कूदकर किया सुसाइड,  पुलिस ने बताई यह वजह - Bihar: Lucknow's Food Trader Committed Suicide By  Jumping From Six Floors,फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिया था रुपया 
पुलिस का कहना है कि लखनऊ के एक खाद्य व्यापारी विमल कुमार कुछ माह पूर्व दानापुर के सुदामा पैलेस के कुछ लोगों से खाद्य के एक कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹4 लाख रुपया लिया था। लेकिन पैसा लेने के बाद भी विमल कुमार के द्वारा फ्रेंचाइजी नहीं दिला सका। इस बात को लेकर विमल कुमार और रूपसपुर के निवासी के बीच काफी वाद विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि विमल कुमार बुधवार को इसी मामले को लेकर पटना के रूपसपुर स्थित सुदामा पैलेस पहुंचे थे।

कमरे में कर दिया था बंद 
रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैसा वसूली को लेकर खाद्य व्यापारी विमल कुमार को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उनलोगों का कहना था कि विमल कुमार जब तक पैसा नहीं दे देते तबतक वे लोग उन्हें छोड़ेंगे नहीं। यह कहते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि विमल कुमार किसी अनहोनी की डर से सुदामा पैलेस के छठी मंजिल से बुधवार की देर रात अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े। इसी क्रम में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस लखनऊ से उनके परिजनों को आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading