बिहार की मॉडलिंग छात्रा को रांची में पढ़ाते-सिखाते कह रहा था ध’र्म बदलो, निकाह करो; इनकार पर ध’मकी

भागलपुर: बिहार में मॉडलिंग की कोई संभावना नहीं देख लड़की को झारखंड भेज दिया। वहां से ट्रेनिंग लेकर मुंबई का सफर तय करना लक्ष्य था। लेकिन, इस ट्रेनिंग के दौरान ही प्रशिक्षण दे रहे उस्ताद का बिहारी लड़की पर दिल आ गया। दिल आया, नहीं इसे मनमानी कहें। उसे इस मॉडल से निकाह करना है। लड़की की मां का कहना है कि बेटी को मुंबई तक भेज दिया, लेकिन धर्म बदलकर निकाह नहीं करने के कारण जान की धमकी मिल रही है।

मुलजिमों को हथकड़ी न लगाने का औचित्य - divya himachalमॉडलिंग की दुनिया में काम कर रही एक लड़की के साथ लव जिहाद का मामला देखने को मिला है। परिजन इस बात से परेशान है क्यों कि आरोपी उनकी बेटी को जबरन शादी कर धर्म परिवर्तन करने के लिए न सिर्फ दवाब बना रहा है बल्कि उसे लगातार धमकी भी दे रहा है। दरअसल अपने कैरियर को बनाने और अपना पैर जमाने के लिए भागलपुर की एक लड़की रांची आई जहां वह ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट में शामिल होकर मॉडलिंग करने लगी। मॉडलिंग के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए वह मॉडलिंग कंपनी यस मॉडल जो रांची की एक कंपनी है, में दाखिला ले लिया और क्लासेस शुरु कर दी।


मॉडलिंग कंपनी का संचालक जबरन शादी कर धर्म बदलने की दे रहा धमकी 
मॉडलिंग संचालक तनवीर खान से दोस्ती हो गई। तनवीर ने लडकी को शादी के लिए ऑफर किया लेकिन लडकी इसके लिए तैयार नहीं हुई। लड़की के ना करते ही वह आग बबूला हो गया और अब वह जबरन शादी करने के लिए आतुर है। इसके बदले में वह लड़की के घर वालों को मोबाइल से गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी दे रहा है। लड़की का आरोप है कि उसकी पढ़ाई बंद करने का दबाव बना रहा है।

फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी 
जब मानवी ने शादी से इंकार कर दिया तो तनवीर ने धोखे से खींची उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया युवक से परेशान होकर वह मुंबई आ गई यहां आकर आरोपी उसे परेशान करने लगा उसके शिकायत उसने वरसोवा थाने में भी दर्ज कराई है। पीड़िता भागलपुर के तेलघी खरीक की रहने वाली है। पीड़िता ने अपनी पढ़ाई भागलपुर में रहकर डॉन बॉस्को स्कूल से की है वर्तमान में वह बीकॉम पार्ट 2 की छात्रा है।पीड़िता के माता-पिता काफी घबराए हुए हैं और वह जान माल की गुहार के लिए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading