UPSC एग्जाम देने आया था, अ’पराधियों ने मा’री गो’ली; 4 दिन बाद तो’ड़ा दम, अधूरे रह गए यह सपने

पटना: बक्सर से पटना यूपीएससी की परीक्षा देने पहुंचे छात्र राहुल कुमार ओझा की इलाज के दौरान गुरुवार की मौत हो गई। राहुल के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पटना के पारस हॉस्पिटल के नजदीक बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं जिस पर पुलिस का अंकुश नहीं है।

Bihar News :upsc एग्जाम देने आया था, अपराधियों ने मारी गोली; 4 दिन बाद तोड़ा दम, अधूरे रह गए यह सपने - Bihar News; Came From Buxar To Patna To Give Upscयूपीएससी की पीटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे पटना 
राहुल कुमार ओझा शनिवार को बक्सर से विभूति एक्सप्रेस से पटना यूपीएससी की पीटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। शनिवार की देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल से पैदल वे अपने एक दोस्त के घर जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद राहुल कुमार को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहुल कुमार ओझा को पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली फस गई थी, जिसके कारण खून का अधिक रिसाव और गोली निकालने के क्रम में गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। राहुल कुमार के परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार पढ़ने में काफी तेज था और वह जिला अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता था लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया।

अस्पताल के बाहर किया हंगामा 
इस घटना से गुस्साए परिजनों ने पारस हॉस्पिटल के नजदीक बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बताया जा रहा है कि राहुल के परिजनों को समझाने पहुंची पुलिस को भी कोप भाजन का शिकार बनना पड़ा। परिवार के लोगों का यह कहना है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार चुन-चुन कर इनकाउंटर कर रही है। बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading