पिया को परदेश भेज अपने-अपने प्रेमी संग भागी दो विवाहिता, एक ही थाने पहुंचे दोनों के पति; सुनाई व्यथा

बांका: बिहार के बांका जिले में प्रेम-प्रसंग के दो हैरान करने वाले मामले सामने आए है। दोनों ही मामलों में पत्नियों ने अपने-अपने पति को नौकरी करने के लिए दूसरे राज्य भेज दिया। इधर, खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई। इनमें एक महिला तो भांजे को ही दिल दे बैठी।

twenty days ago married woman caught with lover ran away again - बीस दिन  पहले प्रेमी संग पकड़ी गई विवाहिता दोबारा भागी, पुलिस ने प्रेमी के पिता को  थाने में बिठायारविवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से प्रेम-प्रसंग में महिलाओं के भागने का मामला शंभुगंज थाने पहुंचा। पहली घटना में महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ भांजे के साथ ही फरार हो गई। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी  सीमावर्ती बाथ थाने के एक गांव में हुई है। शादी के बाद पत्नी आगे की पढ़ाई कराने की जिद करने लगी। पत्नी की पढ़ाई के प्रति रूचि देख पति ने पारा मेडिकल कोर्स में उसका दाखिला करा दिया।

एएनएम बनकर पत्नी ने दे दिया धोखा

पत्नी की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए पति पैसे कमाने परदेस चला गया। दो वर्ष पहले पत्नी की नौकरी एएनएम में हो गई। इस दौरान महिला का रिश्ते के भांजे पर दिल आ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों फरार हो गए। घटना की शिकायत करने पीड़ित पक्ष थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि घटना दूसरे जिले से जुड़ा है। हालांकि, उन्होंने जांच करने की बात कही है।

बेटी को छोड़ प्रेमी संग महिला फरार

वहीं, दूसरी घटना चुटिया-बेलारी गांव की है। यहां एक महिला अपने पति, बेटी और ससुरालवालों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसे एक पुत्री है। एक माह पहले रोजगार के लिए परदेस गया था। इधर, पत्नी मिर्जापुर बाजार जाने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading