एक बच्चे के दो-दो मां-बाप: दोनों ने किया माता-पिता होने का दावा….

भागलपुर के सुल्तागंज में एक मासूम बच्चे को लेकर दो दंपती के बीच थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दोनो दंपती बच्चे पर अपना दावा ठोक रहे हैं। बच्चे को अपने अभिरक्षा में लेकर पुलिस असली माता पिता की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि जगदीशपुर जोगीबीर गांव की विवाहिता हेमा देवी ने शिवनंदनपुर गांव निवासी बमबम कुमार के घर बच्चे को देखा, जिसके बाद वह उसे अपना पुत्र होने का दावा कर रही है। बच्चे को लेकर दो दंपती के बीच विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को लेकर थाने पहंची।

जम्मू: दो महीने के बच्चे के शव को अस्पताल में छोड़ गए मां-बाप, कोरोना  पॉजिटिव थी रिपोर्ट - Parents refuse to take body of their 2 months old  child died tested CoVidपहले पक्ष ने कहा- गंगा स्नान के दौरान बच्चा चुराया

पूछताछ में हेमा देवी ने बताया भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जोगीबीर गांव में उसका मायका है।मुजफ्फरपुर में जयप्रकाश महतो के साथ वर्ष 2020 में उसकी शादी हुई थी। 10 अप्रैल 2021 को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में उसने एक पुत्र को जन्म दिया। दंपती ने बेटे का नाम अजय रखा। अस्पताल में जन्म का रजिस्ट्रेशन भी है। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में वह अपने माता-पिता के साथ सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने गई थी। सुलतानगंज में चित्रा सिनेमा के पास भीड़ में उसका बेटा अजय खो गया। महिला ने बताया कि मेरे बच्चे को चुराकर कोई भाग गया था। काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला। महिला ने बताया कि अभी वह सुल्तानगंज के शिवनंदनपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। यहां उसने अपने बेटे को एक घर के पास खेलते देखा। महिला ने अपने बेटे को ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे नहीं ले जाने दिया। हेमा देवी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस मासूम अजय सहित उसे पालने वाले दंपती को लेकर थाने पहुंची।

दूसरे पक्ष ने क्या किया दावा

यहां पूछताछ के दौरान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव निवासी बमबम कुमार और उनकी पत्नी जितनी देवी ने मासूम को अपना बच्चा बताया है। दंपत्ति ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शादी के बाद एक पुत्र हुआ था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। दंपती ने बताया कि सोहन उनका दूसरा पूत्र है, जिसका जन्म दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली से शिवनंदनपुर गांव पहुंचे हैं। यहां हेमा देवी औऱ उसे पति बच्चे पर अपना दावा कर रहे हैं, जो गलत है।

पुलिस के लिए मामला सुलझाना हुआ मुश्किल

एक मासूम पर दो दंपत्ति का दावा सुल्तानगंज पुलिस के लिए उलझन बन गई है। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। एक बच्चे पर दोनों परिवार अपना पुत्र होने का दावा कर रहे हैं। दोनों दंपती कई तरह के साक्ष्य भी दिखा रहे हैं। हालांकि, बच्चा किसका है, इसको लेकर छानबीन की जा रही है। साथ ही चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना भेज दी गई है। चाइल्ड लाइन के अधिकारी आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पायेगी। फिलहाल, मासूम बच्चे को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading