मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर ट्रेलर-ऑ’टो की ट’क्कर, तीन लोगों की मौ’त

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर चौक के समीप सोमवार की देर रात यात्री से भरी एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। इस घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरुराज पुलिस ने जख्मी लोगों को इलाज के लिए मोतीपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। ऑटो चालक का शव काफी देर तक ऑटो में फंसा रहा। ऑटो के लोहे को काटकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतकों में एक बच्ची और एक महिला भी शामिल है।

Father, son from Hyderabad die in accident in Yadadri-Bhongir - Telangana  Todayसाहेबगंज के रहने वाले थे सभी मृतक

बताया जा रहा है कि सभी मृतक साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। जख्मी लोगों में सीतामढ़ी के सरोज कुमार, साहेबगंज के मोहमद मेराज की पत्नी जुली खातून और दो बेटियां नेहा और सिल्ली शामिल है। नेहा, सिल्ली और जुली को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। वही, सरोज को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।

ट्रेलर से जा भिड़ा ऑटो

जानकारी के अनुसार, मुरारपुर चौक पर एक ट्रेलर शाम से ही खड़ी थी, जिसपर जेसीबी लदा था। यात्रियों से भरा एक ऑटो मोतीपुर से साहेबगंज की ओर जा रहा था। मुरारपुर चौक के समीप ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से ठोकर मार दी। इससे ऑटो का अगला हिस्सा ट्रेलर के अंदर पुरी तरह से घुस गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

इस घटना में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। महिला और दो बच्चियों सहित चार लोग जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया की सभी जख्मी लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading