दहेज में सो’फा नहीं मिला तो नवविवाहिता की ग’ला द’बाकर ह’त्या! ससुरालवाले घर छो’ड़कर फ’रार

बक्सर: बिहार के बक्सर में महज एक सोफा सेट के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. घटना ब्रह्मपर थाना क्षेत्र अंतर्गत निमेज गांव की है. मृतका की पहचान कुसुम कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं घर के अन्य लोग मौके से फरार हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

Thumbnail image28 फरवरी को हुई थी शादी

बताया जाता है कि कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरिंयाव गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद अपनी बेटी कुसुम कुमारी की शादी ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव निवासी वशिष्ठ प्रजापति के पुत्र शक्ति प्रसाद (23 वर्ष) के साथ 28 फरवरी को बड़े ही धूमधाम से हुई थी. बेटी की विदाई के दौरान मायके वालों ने अपने हैसियत के अनुसार शादी में उपहार भी दिये थे. जहां से 29 फरवरी को दूल्हे के साथ बेटी की विदाई हुई. मायके वालो का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को छोटी-छोटी बात को लेकर परेशान किया जाने लगा.


वासिंग मशीन और सोफा की कर रहे थे डिमांड

मृतका के पिता सुरेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में वासिंग मशीन,सोफा सेट का डिमांड करने लगे, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनकी डिमांड पूरा नहीं कर पा रहे थे. जिसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. मेरी बेटी को पहले मारपीट उसके बाद सोमवार को गला दबाकर हत्या कर दिये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading