बच्ची को सीने से लगाकर मां ने बूढ़ी गंडक में लगाई छलांग, यु’वक ने मासूम को बचाया; महिला ला’पता

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर बने सिंघिया घाट-रहुआ पुल से मंगलवार सुबह एक महिला ने अपनी बच्ची को सीने से लगाकर नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने जोर-जोर से हल्ला मचाया। लोगों की आवाज सुन अपने दरवाजे पर मुंह धो रहे सलखन्नी वार्ड संख्या 11 निवासी देवेन्द्र राय के पुत्र लालबाबू राय ने सरपट दौड़ लगाया और नदी में घुसकर खोजबीन की। महिला का तो पता नहीं चल सका, लेकिन करीब दो वर्षीय बच्ची को पानी से बाहर निकालने में सफलता पाई।

Samastipur News बच्ची को सीने से लगाकर मां ने बूढ़ी गंडक में लगाई छलांग  युवक ने मासूम को बचाया; महिला लापता - Woman jumped into the Budhi Gandak  River with Daughter inएसडीआरएफ टीम को दी गई सूचना

नदी में काफी पानी पी चुकी छोटी बच्ची मरनासन्न अवस्था में थी। उसके शरीर पर पंप करते हुए उल्टी करवाई गई। करीब 5 लीटर पानी निकलने के बाद बच्ची ने हिचक ली। बच्ची को जिंदा देख लोगों ने राहत की सांस ली।स्थानीय मछुआरों आदि द्वारा लापता महिला की खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है।

महिला ने बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में बूढ़ी गंडक तट सिंघिया घाट पहुंची आलमपुर वार्ड संख्या 14 निवासी उमेश पासवान की पत्नी राधा देवी अन्य लोगों के साथ उक्त बच्ची को सीने से लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंची। यहां चिकित्सक संजय कुमार ने बच्ची का उपचार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है।

बच्ची के परिजनों की हो रही तलाश

इधर, बच्ची के उपचार के बाद लोग उसके स्वजन की तलाश में जुटे है। स्वजन संबंधी कुछ अधिक जानकारी नहीं मिलने के बाद राधा देवी बच्ची को गोद में लेकर विभूतिपुर थाने पहुंची और पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। इधर, पूछे जाने पर अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading