‘खाने को पैसे नहीं, अं’तिम सं’स्कार कहां से करें’ कबीर अंत्येष्टि योजना के पैसे नहीं मिलने पर गया में हं’गामा

गया : गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत कहुदाग पंचायत में एक 45 साल की महिला की मंगलवार रात आकस्मिक मौत हो गई। दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना से पैसे नहीं मिलने पर परिजनों ने प्रखंड मुख्यायलय पर हंगामा किया। बता दें कि 45 साल की अनिता देवी की मौत के बाद परिजनों ने बुधवार सुबह शव का दाह संस्कार के लिए मुखिया से कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रूपए की मांग की।

इसपर मुखिया ने परिजनों से कहा कि इस योजना का पैसा प्रखंड से नहीं मिल रहा है। पहले भी लाखों रुपए लगा चुके हैं। अभी हमारे पास पैसा नहीं है। इस बात से गुस्साए मृतक परिजन अर्थी पर शव लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार के ऊपर स्वजन ने आरोप लगाया कि जब शव को जलाने के लिए सरकारी योजना के तहत पैसे की मांग की तो, बीपीआरओ ने चंदा कर शव को जलाने की बात कही।

आरोपों पर क्या बोले बीपीआरओ

बीपीआरओ नरेश कुमार ने उनपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। इधर, मुखिया कमलेश कुमार का कहना है कि हमने अबतक 2 से 3 लाख रुपया अपना निजी पैसा मृतकों के 100 जनों को दे चुके हैं। ब्लॉक से अबतक एक रुपया इस योजना के तहत अब तक आवंटित नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि पैसा नहीं मिल रहा है, अब हम सक्षम नहीं है। कई बार अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

पंचायत सचिव ने दिए दाह संस्कार के लिए पैसे

पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव के माध्यम से दाह संस्कार के लिए दिलवाया जा रहा है। जिसके बाद शव को दाह संस्कार करने के लिए गोखुला नदी घाट ले जाया गया। मृतक के पुत्र मंटू कुमार ने कहा की हम गरीब लोग हैं। हमलोग के पास खाने के पास पैसे नहीं है, कहां से दाह संस्कार करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.