मुजफ्फरपुर में ब’वाल, निर्माण एजेंसी के वाहन ने दो को रौं’दा, लोगों ने फूं’की गाड़ियां

मुजफ्फरपुर: गायघाट थाना क्षेत्र के भुसरा में गुरुवार की रात सड़क निर्माण कंपनी की वाहन ने गुरुवार रात दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में सरपंच पुत्र समेत दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी के कैंप पर पहुंचकर आग लगा दी। लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना को लेकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। आक्रोशित लोग पुलिस से भी उलझ गए। बात नहीं मानने के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा कि पुलिस को स्थिति पर नियंत्रित करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इसके बाद लोग वहां से भागे।

मुजफ्फरपुर में बवाल, निर्माण एजेंसी के वाहन ने दो को रौंदा, लोगों ने फूंकी गाड़ियां; पुलिस ने किया लाठीचार्जकर्मचारी जान बचाकर भागे

हादसे में जय किशोर उर्फ बउआ (40) तथा मृत्युंजय कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी के कैंप जाकर आग लगा दी। वहां लगे आधे दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। एजेंसी के कर्मचारी जान बचाकर वहां से भागे। बता दें कि एनएच-527 सी (मझौली-चरौत) का निर्माण कार्य चल रहा है। एजेंसी के कर्मी मिक्चर मशीन वाहन को लेकर कैंप पर जा रहे थे। इसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान वाहन ने लोगों को रौंद दिया गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।

कई मशीन आग के हवाले

घटना से गुस्साए लोगों ने मझौली-कटरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क निर्माण एजेंसी के भुसरा पुल स्थित कैंप में आग लगा दी। जो भी वाहन मिले उसमें अनियंत्रित भीड़ ने आग लगा दी। इसमें कई वाहन पूरी तरह जल गए। पुलिस के पहुंचने तक कैंप को आग के हवाले कर दिया गया।

काफी मशक्कत के बाद बुझी आग

सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद देर रात आग बुझाने में सफलता मिली। इस घटना में निर्माण एजेंसी को भारी क्षति पहुंची है। गायघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी में आग लगा दी। कई वाहन जले हैं। वहीं, पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading