एटीएम का’टकर 30 लाख रुपये ले भागे चो’र, पेंट स्प्रे के बाद भी CCTV में वा’रदात कै’द

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में अपराधियों ने SBI की एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये भाग गये. ताजा मामला मुंगेर जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी स्थित एसबीआई एटीएम का है. जहां गुरुवार की रात लगभग 2 बजे अज्ञात पेशेवर एटीएम चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया और अंदर रखे 30 लाख रुपये को लेकर लेकर भाग गये. ये सारा वाक्या एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Thumbnail imageगैस कटर से एटीएम मशीन को काटा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश शातिर अपराधी ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. दोनों पेशेवर चोर की तरह हाथों में दस्ताना, चेहरे पर मास्क, आंखों में चश्मा और टोपी पहने हुए थे. चोर एटीएम के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन पर पैंट स्प्रे कर दिया. एटीएम के अंदर किसी भी घटना को सीसीटीवी में नहीं देखा जा सका. उसके बाद पेशेवर गिरोह के अपराधियों के द्वारा बड़े आराम से गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर कैश बॉक्स को तोड़कर उसके अंदर रखे 30 लाख रुपये ले भाग गये.

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की संघनता से जांच की. पुलिस जांच करते हुए सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचानने में जुट गई है. बताते चले की एक माह पहले भी संदलपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटने का असफल प्रयास किया गया था. जिसमें पुलिस ने दो अपराधियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading