पुलिस पर ह’मला: गि’रफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए जवानों पर टूटे ग्रामीण, दो सिपाही घा’यल

बेतिया : पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक स्थित एक दुकान में पिस्टल छिपाकर रखे जाने की सूचना पर शुक्रवार की रात 10 बजे छापामारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में दो सिपाही चोटिल हुए हैं। पुलिस ने तीन महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि लोहियरिया के एक पान दुकान में कुछ बदमाश बैठे हैं, जिसमें एक के पास पिस्टल है। सूचना पर रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने दुकान में छापामारी की। पुलिस ने पिस्टल के साथ राहुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि पिस्टल विक्की कुमार नामक युवक की है।

Bihar News: बेतिया में पुलिस पर हमला, गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए जवानों पर टूटे ग्रामीण; दो सिपाही घायलपुलिस गिरफ्त से युवक को छुड़ाना चाहते थे ग्रामीण

अभी पुलिस पूछताछ कर ही रही रही थी कि करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा से लैस महिला-पुरुष पुलिस पर टूट पड़े। हमलावर पुलिस गिरफ्त से राहुल पटेल को छुड़ाना चाह रहे थे। ग्रामीणों को पुलिस जवानों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावर लाठी-डंडे से प्रहार करने लगे, जिसमें सिपाही मृत्युंजय कुमार का सिर फट गया, जबकि सिपाही धनंजय राय को हल्की चोट लगी।

देर रात पुलिस ने महिलाओं को किया गिरफ्तार 

ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस वहां से गिरफ्तार राहुल पटेल को लेकर भाग गई। रात करीब ढाई बजे के आसपास चनपटिया, कुमारबाग, गोपालपुर, एससी-एसटी थाने की पुलिस लोहियरिया चौक पर पहुंची और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल तीन महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मामले पर क्या बोले अधिकारी

इस बाबत चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हथियार होने की सूचना पर पुलिस चौक पर गई थी। वहां ग्रामीणों ने पुलिस से झड़प कर लिया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक कट्टा बरामद किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.