कटिहार: मनरेगा योजना में गड़बड़झाला, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा ‘खेल’!

कटिहार : सरकार योजनाएं लाती है, अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है. करोड़ों खर्च हो जाते हैं, लेकिन जनता की हालत जस के तस रह जाती है क्योंकि योजनाएं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए सिर्फ जेब गर्म करने का जरिया बनकर रह जाती है. कटिहार में सरकारी पैसों की लूट खसोट जोरों शोरों से हो रही है. जहां मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोस में मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. दरअसल, योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित हो रहा है. जिसमें अनियमितताओं की भरमार है और किसानों ने पंचायत के वेंडर सद्दाम खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. किसानों का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत उन्हें पौधे लगाने का काम मिला था. इसके लिए उन्हें 135 पौधे दिए गए थे, लेकिन अभी तक किसानों को कोई पैसा नहीं मिला है.

mnrega workerसरकारी पैसों की लूट खसोट

किसानों का आरोप है कि योजना के तहत पौधों के साथ पानी पटाने के लिए चापाकल देने का भी स्कीम था, वो भी नहीं दिया गया. जब वेंडर सद्दाम खान को बार-बार चापाकल लगाने के लिए कहा गया तो उसे सिर्फ पाइप दे दिया गया. कुछ किसानों ने तो पौधों के देखभाल के लिए मजदूर भी रख लिए थे क्योंकि उन्हें आश्वासन मिला था कि उन्हें मजदूरों का भी पैसा दे दिया जाएगा. वहीं, मजदूरी तो दूर, किसानों को एक रुपया तक नहीं मिला है.

किसान ने अधिकारियों पर लगाया आरोप

आरोपी वेंडर से भी किसान संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही किसानों ने अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है. वहीं, इन आरोपों को लेकर जब मनिहारी पीओ से सवाल किया गया तो हमारे संवाददाता से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने मामले की जांच की बात कही. साथ ही आरोपी वेंडर को निर्देश देने का आश्वासन दिया और अगर किसानों के आरोप सही निकले तो आरोपी पर कार्रवाई की बात भी कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.