पटना के मजिस्ट्रेट की गाड़ी सड़क हा’दसे का शि’कार, परिवार के तीन लोगों की मौ’त….

पटना : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में सोमवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना सोमवार अलसुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक, पटना में पदस्थापित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल सिंह अपने साले के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित मधेपुरा जिले के शहजादपुर गए थे। देर रात अपनी कार से बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सरडीहा गांव लौट रहे थे।

अन्य लोगों की स्थिति चिंताजनक है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल सिंह का नौ जून को ही बांका से पटना तबादला किया गया था। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.