पूजा करने जा रही ग’र्भवती महिला को स्कार्पियो ने रौं’दा, इलाज के दौ’रान मौ’त

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज थावे थाना क्षेत्र में गर्भवतीमहिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इटावा पुल के पास सड़क पार कर पूजा करने जा रही एक गर्भवती महिला को अनियंत्रित स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई. जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

Thumbnail imageइलाज के दौरान महिला की मौत

इलाज के लिए गोरखपुर जाने के दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़का गंवा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है. महिला की मौत से घर में मातम का माहौल है.

6 साल बाद घर में गूंजने वाली थी किलकारी

दरअसल मृतका के पति दिलीप कुमार ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने गोपालगंज डॉक्टर के पास जा रहा था. इसी बीच रानी देवी रास्ते में इटवा पुल के पास सड़क पार कर मंदिर में पूजा करने जा रही थी तभी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे वह जख्मी हो गई. इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. शादी के 6 साल बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था काफी इलाज के बाद घर में किलकारियां गूंजने वाली थी लेकिन खुशी का महौल मातम में तब्दील हो गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading