मुजफ्फरपुर: भुक्खड़ चोरों ने चो’री से पहले बनाया खाना, पेट पूजा कर लाखों के जेवर और कैश लेकर फु’र्र

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी गांव में देर रात चोरों ने दो घरों में जमकर उत्पात मचाया है. दोनों घर से करीब 15 लाख की संपत्ति की चोरी की गई है. मिली जानकारी के अनुसार गहने, कपड़े और नगदी के साथ ही वर्तन भी चोर उठाकर ले गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरैया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है. वही गांव वाले और गृह स्वामी डॉग स्क्वायड मंगाने की मांग कर रहे हैं.Thumbnail imageचोरों ने घर में बनाया खाना

गृह स्वामी चन्देश्वर राय की माने तो चोरों ने घर के अंदर खाना बनाया है फिर उसे खाकर करीब 15 लाख की संपत्ति को लेकर चंपत हो गए. गृह स्वामी चन्देश्वर राय सपरिवार घर बंद कर अपने रिश्तेदारों के यहां गए थे. वहीं दूसरे घर के गृह स्वामी रघुनाथ पंडित है उनके घर भी चोरी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

दो घरों में चोरी की वारदात

पूरे मामले में पूछे जाने पर सरैया थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दो घरों में चोरी हुई है. पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही हैं. बताया जा रहा है कि बंद घर में चोरों ने खाना बनाकर खाया है फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. 15 लाख की संपत्ति की चोरी की बात कही जा रही है. आगे की जांच में पता चलेगा की कितने लाख की पूरी चोरी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading