श’राब के न’शे में हंगामा करने वाले युवक को बाप-बेटी ने ज’मकर पी’टा, पुलिस ने किया गि’रफ्तार

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में बाप-बेटी ने एक शराबी युवक को जमकर खबर ली. युवक शराब के नशे में युवती के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था. युवक नशे में करीब एक घंटे तक हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हालांकि, अभी युवक के खिलाफ किसी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. पुलिस केवल शराब पीने के आरोप में युवक को कोर्ट ले जा रही है. इस पूरे घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Thumbnail imageशराब के नशे जमकर हंगामा

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जमालपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पर देर शाम सदर बाजार निवासी मोहम्मद गुलाब के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अल्बख्श ने शराब के नशे जमकर हंगामा किया. आरोपी युवक स्टेशन चौक पर अपना फल का दुकान लगाता है, जबकि उसके बगल में ही एक और दुकानदार फल की दुकान है. कभी-कभी बगल वाले फल दुकान पर परिवार के नहीं रहने पर दुकानदार की पुत्री फल दुकान संभालती हैं.

नशे में दुकानदार के साथ करने लगा हाथापाई

आज सोमवार को जब युवती के पिता और युवती अपने दुकान पर थे तभी शराब के नशे में धुत होकर आरोपी युवक लड़खड़ाते हुए युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. जिसपर लड़की के पिता ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत युवक आक्रोशित होकर युवती और उसके पिता के साथ हाथापाई करने लगा. वहीं मौके पर मौजूद लोगों सहित युवती के परिजनों ने शराबी युवक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची जमालपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जिसमे युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading