मुखिया बेटे से 50 लाख की रं’गदारी, नहीं देने पर जान से मा’रने की दी ध’मकी

शिवहर: बिहार के शिवहर में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. इस बार जिले के पीपराही थाना क्षेत्र के मेंसौढ़ा पंचायत के मुखिया तेजनारायण साह के पुत्र अजय कुमार से 50 लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर मुखिया ने थाने में आवेदन दिया है. जिसमें कहा है कि शहबाज आलम उर्फ छोटू, पिता समशाद आलम ग्राम बसहिया शेख थाना पीपराही द्वारा मोबाइल पर कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.50 lakh each extortion demands from four traders in Dhanbad call in name of  PLFI - धनबाद में चार व्यापारियों से 50-50 लाख रंगदारी मांगी, PLFI के नाम पर  किया कॉलरंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

मुखिया ने बताया कि बेटे को फोन पर यह भी धमकी दी गई है कि अगर रंगदारी के पैसे नहीं दिए तो हत्या कर दी जाएगी. धमकी मिलने के बाद से मुखिया के पूरी परिवार में खौफ का माहौल है. घटना से दहशत में आए मुखिया ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में रंगदारी मांगने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.