पटना के गांधी मैदान में आज आमजन की एंट्री बैन:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े इंतजाम, जाने मामला

पटना: बकरीद की तैयारियों और नमाज को लेकर पटना के गांधी मैदान में आमजन की एंट्री बुधवार को बंद रहेगी। 29 जून को नमाज के बाद गांधी मैदान आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। बकरीद की नमाज की तैयारियों का जायजा लेने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा मंगलवार को गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने चारों ओर घूम-घूमकर जायजा लिया।

शांति भंग करनेवालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि थानों में शांति समिति की बैठक कर ली गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि इंटरनेट मीडिया पर कोई सूचना साझा करने से पहले उसकी जांच कर लें। कोई जानबूझकर सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिशि करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट पर पुलिस की नजर

एसएसपी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर मुख्यालय के साथ ही जिलास्तर से भी नजर रखी जा रही है। खासकर ट्विटर के ट्रेंड और ट्वीट पर खास ध्यान है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.