दिनदहाड़े अ’पराधियों ने ईंट-भट्ठा सं’चालक को मा’री गो’ली, की ता’बड़तोड़ फा’यरिंग

सीतामढ़ी: बिहार केसीतामढ़ी में आपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार अपराधियों के द्वारा फायरिंग की जा रही है. ताजा मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के हरहेरवा गांव का है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ईंट भट्ठा संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें ईंट भट्ठा संचालक घायल हो गया. फायरिंग की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

Thumbnail imageईंट भट्ठा संचालक पर फायरिंग

बाइक सवार अपराधियों ने ईट-भट्ठा संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया. उसे स्थानीय लोगों ने सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर है. घायल की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के चूल्हाई राय के 48 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद यादव के रूप में की गई है.


छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. वहीं एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुटे हैं. दिनदहाड़े फायरिंग की घटना पर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि घायल से पूछताछ के बाद ही घटना के मामले का पता चलेगा. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading