राजधानी में जि’स्मफरोशी का धं’धा, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ना’बालिग को किया गि’रफ्तार

पटना: बिहार के जिस्मफरोशी के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सरकार के द्वारा कई मुहिम भी चलाई जा रही है. वहीं कई एनजीओ भी इस पर काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन गोलंबर के पास से जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त तीन महिलाओं को गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहां एक नाबालिग बच्ची को भी पकड़ा गया है जिसे शेल्टर होम भेज दिया गया है.

Thumbnail imageएनजीओ ने दी पुलिस को सूचना

राजधानी पटना के स्टेशन गोलंबर के नजदीक अक्सर जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त महिलाओं एवं लड़कियों को गिरफ्तार किया जाता है. बता दें कि इसी कड़ी में बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ ने कल देर रात कोतवाली थाना को सूचना दी थी कि स्टेशन गोलंबर के पास जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम फल फूल रहा है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस ने छापेमारी की.गिरफ्तार महिलाएं पहले भी जा चुकी हैं जेल

 यहां से 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. साथ में नाबालिग भी थी. हालांकि नाबालिग लड़की को बालिका गृह भेज दिया गया है. वहीं महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पकड़ी गई महिलाएं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों की हैं. इनके पते का सत्यापन किया जा रहा है. बताया जाता है कि यह महिलाएं पहले भी जिस्मफरोशी के धंधे में जेल भी जा चुकी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading