तारेगना रेल थाना पुलिस ने ट्रेन में चलाया स’घन चे’किंग अभियान, अ’वैध श’राब त’स्करी की मिली थी सूचना

पटना: बिहार में शराब तस्कर कारोबार के लिए नए-नए तरीके ढूंढ ले रहे हैं. लगातार ट्रेनो से पटना-गया रेलखंड में अवैध तरीके से शराब तस्करी की शिकायतें मिलती रहती है. इसी कड़ी में इस बार मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा से भारी मात्रा में शराब ट्रेनों में लाई जा रही थी. जिसको लेकर तारेगना रेल पुलिस ने विभिन्न बोगियों में सघन जांच अभियान चलाया. हालांकि छापेमारी से पहले ही शराब तस्करों को इसकी भनक लग चुकी थी और वो पिछले ही स्टेशन पर उतर गए.

Thumbnail imageअपराधियों में हड़कंप

हालांकि इस दौरान शराब तस्करी के अलावा नशा खुरानी, चेन स्नेचर के बीच हड़कंप मची रही. स्टेशन पर भागम भाग का माहौल बना रहा. स्टेशन से छापेमारी की सीधी लाइव तस्वीरें देखी गई है. जहां पर रेल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न ट्रेन के बौगियों में एक-एक कर सघन छापेमारी की. संदिग्ध की तलाशी ली गई, सभी बोगियों के शौचालय से लेकर हर जगह पर तलाशी ली गई है.

क्या कहते हैं रेल थाना प्रभारी

वहीं पूरे मामले में रेल थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान अब लगातार चलेगा. इसके तहत चेन स्नेचर, नशा खुरानी और ट्रेनों से शराब ले जाने वालों की अब खैर नहीं रहेगी. लगातार विभिन्न ट्रेनों की बोगियों में जांच अभियान चलाई जाएगी ताकि यात्रियों के बीच यात्रा करने के दौरान किसी भी तरह की कोई घटना ना घटे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading