पड़ोसी के घर में फं’दे से लटकी मिली 16 साल की लड़की की ला’श, पिता ने ह’त्या का लगाया आ’रोप

नरकटियागंज: जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत महछी शुगर गांव में पड़ोसी के घर में एक किशोरी का फंदे पर लटका शव मिला। मृतका की पहचान 16 साल की नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। नंदनी आठवीं की छात्रा थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल बेतिया भेजा गया है। वहीं, मृत किशोरी के पिता बिकाउ महतो ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना देर रात की बताई है। सुबह गांव के उपेंद्र महतो के घर में किशोरी का शव पंखे में दुपट्टे से लटका हुआ था।

Bihar Crime: पड़ोसी के घर में फंदे से लटकी मिली 16 साल की लड़की की लाश, पिता ने हत्या का लगाया आरोपघटना की सूचना पर गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। किसी ग्रामीण ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हालांकि, घटना के बाद से उपेंद्र महतो के घरवाले फरार हैं। पुलिस छानबीन कर रही है कि किशोरी आखिर अपने घर से उपेंद्र महतो के घर पर कब और कैसे पहुंची। वहां आत्महत्या के लिए फंदे से खुद लटकी या उसकी हत्या कर दी गई ? फिलहाल, लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

आवेदन मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दूसरे व्यक्ति के घर में फंदे से लटका लड़की का शव मिला है। उसके पिता बिकाउ महतो ने बेटी की हत्या का मामला बताया है। हालांकि, अब तक उन्होंने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते हीं कांड दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई आरंभ कर देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading