पटना हाईकोर्ट के पास भी’षण हा’दसा, दो कारें टकराईं; 2 घंटे तक गा’ड़ी में फं’सा रहा लड़का

पटना : राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे बेली रोड पर पटना हाईकोर्ट के पास तेज रफ्तार डिजायर कार (BR 01AS 0009; मालिक- हरजीत सिंह) ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में चली गई और होंडा सिटी (BR01 CV 6055; मालिक – अनिता अग्रवाल) कार को टक्कर मारते हुए पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के एयरबैग खुल गए। डिजायर कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, डिजायर कार की पीछे की सीट पर बैठा एक 16 साल का लड़का अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते बेली रोड पर भीड़ लग गई।

Road Accident In Patna Two Cars Collided 3 People Injured One Child Trapped  In The Car | VIDEO: पटना में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने दो कार की हुई  टक्कर, 4 लोग जख्मी,सांस लेने में तकलीफ न हो, इसलिए ऑक्सीजन सप्लाई
पुलिस ने लोगों की मदद से डिजायर कार में बैठे 3 लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पीछे की सीट पर बैठे परसा इलाके उत्सव आनंद को निकालने में जुट गई। पहले तो लोगों ने खूब कोशिश की लेकिन उत्सव बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के गैराज भी बकरीद के कारण बंद हो गए थे। उत्सव को सांस लेने दिक्कत न हो, इसके लिए कार में एंबुलेंस के स्टाफ ने ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की। इसी बीच कार गैराज मिस्त्री ने कार को छेनी, हथौड़ी से काटकर उत्सव को निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। करीब 50 मिनट बाद पुलिस को गैस कटर मिली।

दो घंटे तक फंसा रहा 16 साल का लड़का
लोगों की भीड़ को देखते ही ट्रैफिक पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर से हड़ताली मोड़ जाने वाली लेन को बंद कर दिया और रेस्क्यू में जुट गई। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार के कुछ हिस्सों को काटा गया। तब जाकर उत्सव बाहर निकल पाया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। होंडा सिटी में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

टेंपो को देख डिजायर कार अनियंत्रित हो गई
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डिजायर बहुत ही तेजी से इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ जा रही थी। हाईकोर्ट मोड़ के बाद एक टेंपो गलत लेन में घुस गया था। अचानक टेंपो को देख डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। और हड़ताली मोड़ के पास से आ रही कार होंडा सिटी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज हॉर्न की गूंज करीब 400 मीटर तक सुनाई दी। दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से बेली रोड से हटाया गया। करीब सवा दो घंटे बाद इस लेन में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading