‘नीतीश कुमार पूरे देश को निमंत्रण दिये हैं तो बिहार के लोग जाएंगे कहां’

पटनाः राज्य सरकार द्वारा शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल खत्म करने का निर्णय लिए जाने के बाद राज्य भर के युवा अक्रोशित हैं. मंगलवार को कैबिनेट में इस निर्णय को लिए जाने के बाद राज्य के अलग अलग जगहों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया और इस निर्णय को वापस लेने की मांग की. जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे देश को निमंत्रण दे दिया है तो बिहार के लोग कहां जाएंगे.

Thumbnail imageलोजपा में शामिल हुए

इससे पहले पटना में आज शनिवार को लोजपा (रामविलास) में कई समाजसेवी शामिल हुई. अधिवक्ता सुशील कुमार, कुलदीप कृष्ण सिंह, सुधीर कुमार सहित दर्जनों लोगों ने लोजपा रामविलास पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने इनका स्वागत किया. साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू के कई विधायक उनके संपर्क में है. वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं.

कौन सा मॉडल पेश कर रहे हैं नीतीश

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं, पर वे किस मॉडल के साथ देश की जनता के सामने जाएंगे. बिहार में अपराध बढ़ रहा है. हवा में पुल गिर जा रहा है, चूहा बांध कुतर रहा है, घर घर शराब मिल रही है. चिराग ने सवाल उठाया कि क्या इसी मॉडल के साथ नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उमीदवार बनेंगे. चिराग ने कहा कि अहंकार से सरकार नहीं चलती है. जनता के समर्थन से सरकार चलती है.

बैसाखी पर ही रही नीतीश सरकार

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने दम पर कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सके. हमेशा बैसाखी पर ही उनकी सरकार चलती रही. 20 लाख नौकरी का वादा करने वाले बयान को लेकर चिराग ने कहा कि कांच की हांडी कितने दिन चलेगी. पटना में 23 जून को हुए विपक्षी दलों की बैठक को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जब नीतीश कुमार को बिहार के लोग अहमियत नहीं दे रहे हैं तो देश की जनता कैसे देगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading