नवगछिया में युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या.. एक बार फिर इलाके में द’हशत का माहौल

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से सटे नवगछिया में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार को जिला के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के भोजू टोल गांव में हुई है. यहां 10 दिन के अंदर गोलीबारी की दो घटना हो चुकी है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी सोनेलाल शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Thumbnail imageगोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत

भोजू टोल गांव में गोलीबारी के बाद वहां अफरातफरी फैल गई. आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जाता है कि गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी और अन्य परिजन वहां पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे. रह-रहकर हो रही गोलीबारी की घटना से इलाके के लोग भयभीत हैं.

एसपी का दावा, जल्द गिरफ्त में होंगे अपराधी

घटना को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि फिलहाल भवानीपुर ओपी के एसएचओ को घटनास्थल पर भेजा गया है. छापेमारी कर जल्द ही आरोपी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. वहीं नवगछिया में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से लोग सहमे हुए हैं. इस हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.