सीवान : बिहार सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों का फेरबदल किया है. सरकार की ओर से ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और समाज कल्याण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे बदलाव हुए हैं. इसके तहत सीवान जिले में भी दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग हुआ है. सबसे अधिक ट्रांसफर और पोस्टिंग सीवान जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुआ है.
सीवान में BDO के तबादले के बाद इनको मिला प्रभार1. दरौंदा के नए बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर बनाए गए हैं. ये प्रशिक्षण के लिए सीवान मुख्यालय में ही कार्यरत थे. वहीं, दरौंदा के बीडीओ दिनेश कुमार सिंह का गोपालगंज के भोरे में तबादला हुआ है.
2. पचरुखी के नए बीडीओ वैभव शुक्ल बनाए गए है. ये गोपालगंज के कुचायकोट में पदस्थापित (तैनात) थे. वहीं पचरुखी के बीडीओ रवि रंजन का पश्चिमी चंपारण के बगहा में तबादला हुआ है.
3. बसंतपुर के नए बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है. ये गोपालगंज के पंचदेवरी मे पदस्थापित थे.
4. गुठनी के नए बीडीओ संजय कुमार को बनाया गया है. ये बांका जिला के बांका सदर में पदस्थापित थे. गुठनी के बीडीओ आनंद प्रकाश का वैशाली के राघोपुर ने तबादला हुआ है.
इन प्रखंडों के बदले गए CO
2. रघुनाथपुर के नए सीओ कृष्ण कुमार सौरभ को बनाया गया है. इससे पहले, ये जमुई के सिकंदरा में सीओ के रूप में कार्यरत थे
3. सीवान सदर के नए सीओ अंबपाली यादव को बनाया गया है. इससे पहले, ये समस्तीपुर के रोसड़ा में सीओ के रूप में कार्यरत थे. वहीं, सीवान सदर के सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का गोपालगंज के माझा में तबादला हुआ है
4. आंदर के नए सीओ प्रमोद कुमार रंजन को बनाया गया है. इससे पहले, ये समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में कार्यरत थे. आंदर के सीओ रामेश्वर राम का गोपालगंज के उचकागांव तबादला हुआ है
5. महाराजगंज के नए सीओ नंदकिशोर प्रसाद निराला होंगे. ये पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे. वहीं, महाराजगंज के सीओ रविंद्र राम का नालंदा के नूरसराय तबादला हुआ है

6. गुठनी की नई सीओ आरती कुमारी होंगी. ये बक्सर जिले के ब्रह्मापुर अंचल में सीओ के पद पर थीं. वहीं, गुठनी के सीओ शंभूनाथ राम का बक्सर के ब्रह्मपुर में तबादला हुआ है।
7. बसंतपुर के सीओ सुनील कुमार का मधेपुरा मुरलीगंज हुआ तबादला
8. लकड़ी नवीगंज के सीओ अजय ठाकुर का भोजपुर के जगदीशपुर में तबादला हुआ है
9. हसनपुरा के सीओ प्रभात कुमार का नालंदा के हरनौत में तबादला हुआ है
10. मैरवा के सीओ दिव्य राज गणेश का नालंदा के स्थावा में तबादला हुआ है

सीवान जिले के इन प्रखंडों को मिला CDPO
1. बड़हरिया के सीडीपीओ बनाई गईं काजल किरण
2. गोरियाकोठी के सीडीपीओ बनाए गये केशव कुमार सुमन
4. भगवानपुर हाट, बसंतपुर और पचरुखी की सीडीपीओ बनाई गईं किरण बाला दिवाकर
5. महराजगंज, रघुनाथपुर और जीरादेई की सीडीपीओ बनाई गईं कलावती कुमारी
6. मैरवा की सीडीपीओ बनाई गईं रेणु कुमारी
इन प्रखंडों के CDPO का हुआ तबादला
1. बड़हरिया के सीडीपीओ केशव कुमार सुमन का गोरिया कोठी तबादला किया गया है
2. जीरादेई के सीडीपीओ संजीव कुमार प्रियदर्शी का मुजफ्फरपुर के मुसहरी सदर तबादला किया गया है
3. सिसवन के सीडीपीओ राहुल शंकर का दरभंगा तबादला उकर किया गया है
4. दरौली की सीडीपीओ नूतन कुमारी का वैशाली में तबादला किया गया है
5. पचरुखी की सीडीपीओ मीरा कुमारी का जहानाबाद के मोदनगंज तबादला किया गया है