मौसम हुआ मेहरबान तो किसानों के चेहरे पर छाई लाली, आम लोगों को भी गर्मी से मिली राहत

बगहा: बिहार में बारिश के बाद धान रोपनी में तेजी आई है और पीले पड़ रहे गन्ने की फसल का रंग बदलने से किसान काफी खुश हैं. इस बारिश को किसान अमृत समान मान रहे हैं. जिला के विभिन्न इलाकों में तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए खुशी की सौगात साबित हो रही हैं. दरअसल किसान धान रोपने के लिए मोटरपंप का सहारा ले रहे थे जो कि काफी महंगा पड़ रहा था. साथ हीं पंप सेट से धान की रोपनी आम किसान के बूते से बाहर की बात थी. लिहाजा बारिश आने के बाद सभी किसानों के चेहरे पर लाली छाई हुई है.

Thumbnail imageबारिश से आई किसानों में तेजी

बारिश के बाद किसान कहीं खेत तैयार करने में जुटे हैं तो कहीं तेजी से रोपनी परवान चढ़ रही है. किसानों का कहना है की ये बारिश उनके लिए अमृत समान है. इस मौसम में धान की रोपनी तो हो ही रही है, जो गन्ने की फसल सूख रही थी अब उसमें भी हरियाली छा रही है. बता दें कि कई इलाकों में पानी पटवन के अभाव में गन्ना की फसल पूरी तरह से सूख कर बर्बाद हो गई है. बहरहाल इस बारिश से सभी काफी खुश हैं. लंबे समय तक हीटवेव का कहर झेलने के बाद मौसम शुष्क हुआ है और तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

किसानों के लिए सौगात

यहीं बारिश किसानों के लिए गर्मी से राहत मिलने के साथ साथ खेती का सौगात लेकर आई है. किसान धान की फसल लगाने में जी जान से जुटे हैं. कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि गन्ने के खेत में पटवन नहीं होने के कारण बोका बोइंग रोग फैलता जा रहा था और फसल पीली पड़ रही थी. हालांकि विगत तीन दिनों की बारिश में हीं गन्ना की फसल हरी भरी हो गई है. यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading