पटना में एक ही दिन 3 बड़े कां’ड: डिलीवरी कंपनी में ड’कैती, Amazon के गोदाम में लू’ट…..जाने

पटना. राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है. पटना में अपराधियों ने एक ही दिन कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सबसे पहले राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर नाला के पास फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डिलीवरी कंपनी में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया. 5 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने अचानक से इस कंपनी के दफ्तर में धावा बोल दिया. मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर काउंटर से 2 लाख 75000 रुपए उड़ा लिये.

Now you may get job in Amazon | Amazon में नौकरी करना चाहते हैं तो पढ़ें ये  खबर, 50 हजार से ज्यादा मिलती है सैलरी | Hindi News, जॉबघटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी. पुलिस फिलहाल घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है. कुछ संदिग्धों की तस्वीर भी पुलिस को मिली है. पुलिस की माने तो कुछ सुराग मिला हैं जिसके आधार पर जांच जारी है.वहीं दूसरी वारदात दीघा थाना क्षेत्र में हुई है जहां दीघा आशियाना रोड में स्थित अमेजन के गोदाम में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने 1 लाख 22000 रुपये लूट लिये. यहां स्टाफ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. सीसीटीवी कैमरे को में तोड़फोड़ के साथ ही डीवीआर को भी लेकर अपराधी अपने साथ चलें गये. दीघा थाना इलाके में हुई इस घटना के पहले राजीव नगर में 30 मिनट पहले इस घटना को अंजाम दिया गया था.पटना में ही आलमगंज थाना क्षेत्र मेंभी कुरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 2 लाख कैश लूट लिया. घटना रविवार की रात हुई. विरोध करने पर लुटेरों ने कुरियर कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए.घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने अपनी बाइक लगाई थी. कर्मचारियों ने जब शोर मचाया तब स्थानीय लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे. पटना सिटी एएसपी ने आलमगंज में लूट होने की पुष्टि की और कहा कि पुलिस लुटेरों का पहचान करने में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading