सुल्तानगंज में श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे कैलाश खेर, महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

भागलपुर : श्रावणी मेला को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुल्तानगंज पर बने नमामि गंगे घाट पर सारी तैयारियां लगभग मुकम्मल कर ली हैं. कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. बता दें कि श्रावणी मेले में लाखों की संख्या में कांवड़िये सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथधाम में जल अर्पण करने जाते हैं.

Shravani Mela 2022 Sultanganj 500 pandas are doing illegal rituals action  will be taken - श्रावणी मेला 2022: सुल्तानगंज में 500 पंडे अवैध तरीके से कर  रहे पंडिताई, होगी कार्रवाईश्रावणी मेला में महिला श्रद्धालुओं की परेशानी दूर करने के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं. घाट पर महिलाओं के लिए 4 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. महिला हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. कांवड़ियों के लिए 4 जगहों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. यहां से कांवड़िये किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं. वहीं चिकित्सा की व्यवस्था की गई है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत ही उन्हें उपचार मिल सके. जगह-जगह मेडिकल टीम और एंबुलेंस की मौजूद रहेगी.
सुरक्षा को लेकर मुकम्मल व्यवस्था

श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने सुल्तानगंज में सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल कर ली है. पूरे मेला क्षेत्र में 11 अस्थायी थाने बनाए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. डीएम ने बताया कि सुल्तानगंज के स्कूल में ठहराव की व्यवस्था की गई है. जिस स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है उसकी कक्षा दूसरे स्कूल में नियमित रूप से चलती रहेगी. घाट पर फिसलन न हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखा गया है. बैग में मिट्टी डालकर घाटों पर दिया जा रहा है. ताकि अन्य घाटों पर भी कांवड़ियों को फिसलने से बचाया जा सके.

SSB के जवान भी संभालेंगे मोर्चा

डीएम ने बताया कि इस बार श्रावणी मेले में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी मोर्चा संभालेंगे. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से बढ़ा दी गई है. वज्र वाहन की टीम गाड़ियों से पेट्रोलिंग करते रहेंगे. कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. वहीं इस वर्ष श्रावणी मेले का उद्घाटन गायक कैलाश खैर व पर्यटन मंत्री करेंगे. आपको बता दें कि कैलाश खैर के गानों का श्रद्धालुओं को आनंद मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading