बक्सर: बिहार के बक्सर में एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में एक इंजीनियर बेटे ने अपनी मां और भतीजे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मां और भतीजे की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक मठिया मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार ने परिवारिक विवाद में अपनी मां को रॉड से सिर पर वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया. उसके बाद वहां पर मौजूद भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया. छत से गिरने के बाद किशोर की मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार इंजीनियरिंग किया हुआ था. परिजनों ने कहा कि नौकरी छूटने के बाद वह घर पर आता था और पैसे को लेकर अक्सर विवाद किया करता था.


