बिहार में मछली देने से किया इंकार तो मा’र दी गो’ली, स’नसनीखेज वा’रदात से थ’र्राया पटना

पटना: बिहार के पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मछली नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उसका कसूर यही था कि उसने अपराधियों को फ्री में मछली देने से इनकार कर दिया था। इसका बदला अपराधियों ने उसे गोली मार कर लिया। फायरिंग में जख्मी युवक की मौत हो गई।

kisi ne goli mar di daughter heard father last word on mobile phone Delhi  crime in Paschim Vihar - Delhi Crime : 'किसी ने गोली मार दी', फोन पर बेटी  ने सुनीदरअसल, मरांची के कसहा दियारा में एक व्यक्ति के मछली देने से इंकार करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मृतक भी अपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान पुरानी कसहा दियारा के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे।

मछली देने से मना किया तो मार दी गोली

श्रवण के मुफ्त में मछली देने से इंकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर श्रवण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरांची के थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का है तथा कई संगीन मामलों का आरोपी है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading