सपा नेता पर जानलेवा ह’मला, क’ट्टा के बट से मा’रकर किया घा’यल

गया: बिहार के गया में पुराणी रंजिश में सपा नेता पर अटैक हुआ है. इस मामले को लेकर पीड़ित ने डेल्हा थाना में पहुंचकर लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह मामला गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र का है. मारपीट की घटना में घायल अजय यादव समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है. पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना की गई, जिसमें अजय यादव पर देसी कट्टे से प्रहार कर घायल कर दिया गया. अजय यादव का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है.

Thumbnail imageडेल्हा थाना में लिखित शिकायत दर्ज

इस मामले को लेकर डेल्हा थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं अजय यादव ने बताया कि बड़की डेल्हा विजय बीघा में वह दुकान के लिए काम करवा रहे थे. इसी क्रम में अजीत यादव, राजू यादव समेत अन्य ने मिलकर हमला कर दिया. इस दौरान देसी कट्टे के बट से प्रहार किया गया, जिससे उनके सर में काफी चोट आई है. अजय यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आए दिन ऐसी घटना की जा रही है और इस तरह की घटना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. नहीं तो ये उनके जान माल को क्षति पहुंचा सकते हैं. वहीं लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

समाजवादी पार्टी से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

पीड़ित ने बताया है कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करना चाहती है. यही वजह है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं दिए गए आवेदन में घटना करने वाले लोगों का नाम दिया गया है. अजय यादव ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. इस संबंध में डेल्हा थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी आज देंगे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading