घर में अकेली सो रही महिला से दु’ष्कर्म का प्रयास, शो’र मचाने पर ह’थियार छो’ड़ भागा आ’रोपी

बांका: जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात देसी कट्टा के बल पर एक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. मौके से पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया, लेकिन इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहा.

तेजी से बढ़ रही हैं दुष्कर्म की घटनाएँ, नारी कब तक बेचारगी का जीवन जीयेगी ?  - rape incidents are increasing rapidl how will woman live a life of  helplessnessमहिला से दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि देर रात खाना खाने के बाद मैं घर में सोई हुई थी. मेरे पति किसी काम से बाहर गए हुए थे. मैं घर में अकेली सोई हुई थी. इसीका फायदा उठाते हुए मेरे ही गांव का ही एक युवक घर के पीछे की दीवार से छलांग लगाकर घर के अंदर प्रवेश कर गया.

मौके से हथियार छोड़कर भागा आरोपी

महिला ने आवेदन में आगे बताया है कि युवक ने उसके साथ हाथापाई की. इस दौरान हल्ला करने के बाद परिजन सहित आसपास के लोग आने पर आरोपी मौके से देसी कट्टा छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए उक्त जगह से एक अवैध देसी कट्टा बरामद कर लिया है. मौके से आरोपी भागने में सफल रहा. घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading