मंदिर की दीवार पर थूकाने से मना किया तो महिला को पी’टकर मा’र डा’ला, 9 लोगों पर के’स दर्ज

नवादा : बिहार के नवादा से बड़ी खबर आ रही है. यहां मंदिर की दीवार पर थूकने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया. पड़ोसी ने एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना सोमवार की रात हिसुआ के श्रीरामपुर स्थित मंदिर का है. जहां मंदीर की दीवार पर पान खाकर थूकने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई. मारपीट में जगन्नाथ मांझी की पत्नी ललिता देवी बुरी तरह जख्मी हो गई. डाक्टरों ने उसे पावापुरी रेफर कर दिया. पावापुरी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई.

दिल्ली के रोहिणी में खाने की प्लेट को लेकर हुआ विवाद, कैटरिंग स्टाफ की  पीट-पीटकर हत्या - Delhi murder Catering staffer beaten to death in fight  over plates in Rohini lcla -नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज

मंगलवार को हिसुआ पुलिस को घटना की सूचना सूचना दी गई. सूचना पर हिसुआ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया. मृतका के बेटे गुड्डू मांझी ने थाने में एक ही परिवार के नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया. उसने आवेदन में लिखा कि घर के बगल में भगवान गणेश के मंदिर में पूजा हो रही थी. वहीं गुड्डू मांझी भी अपने परिवार के साथ पूजा करने के लिए पहुंचा. मंदिर के दीवार पर पान खाकर थूकने को लेकर विवाद हो गया.


इलाज के दौरान घायल महिला की मौत

मंदिर की दीवार पर थूकने से मना करने पर तिलक मांझी के बेटे लालो मांझी और उसकी पत्नी, बेटा सूरज मांझी, तूफान मांझी, चन्दन मांझी, रवि मांझी. सोनी कुमारी ने मारपीट शुरू कर दी. जिससे जगन्नाथ मांझी की पत्नी ललिता देवी बुरी तरह से घायल हो गई. घायलावस्था में हिसुआ सीएचसी लाया गया. जहां से विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया. पावापुरी ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.