मिट्टी के घर में सो रहे युवक को ज’हरीले सां’प ने डंसा, झा’ड़-फूं’क के चक्कर में हुई मौ’त

कैमूर: बिहार के कैमूर जिला से खबर आ रही है. जहां मिट्टी के घर मे सो रहा युवक को ज़हरीला सांप ने डंसा है. जिसके बाद झाड़-फूंक कराने के चक्कर में युवक की मौत हो गई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. मामला कैमूर जिला के सोनहन गांव का है. वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.Thumbnail imageमिट्टी के घर में सो रहा था युवक

 मृतक सोनहन गांव निवासी जमुना राम का 29 वर्षिय पुत्र जोगेश राम बताया जा रहा है. वहीं साथ में आये परिजनों ने बताया कि युवक कल काम से लौटने के बाद अपने मिट्टी के घर मे फर्स पर सोया हुआ था. जिसके बाद रात में उसे जहरीला सांप ने काट लिया. उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसे परिजनों द्वारा झाड़-फुंक के लिए ओदार गांव ले जाया गय. झाड़-फुंक के बाद भी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान मौत

वहीं सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. जहां परिजनों ने जिला प्रशासन एंव सरकार से मुआवजा देने की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading