बाइक सवार ब’दमाशों ने प्रॉ’पर्टी डी’लर को मा’री गो’ली, गं’भीर हा’लत में गोरखपुर रे’फर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तुरकान्हा टोला गांव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बात कर रहे दो लोगों को गोली मार दी. जिससे दोनों व्यक्ति जख्मी हो गए. वहीं, परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए गंभीर व्यक्ति को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Thumbnail imageइलाज के बाद एक घायल गोरखपुर रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान तुरकान्हा टोला गांव निवासी स्व चंद्रिका यादव के 50 वर्षीय बेटा राजेश यादव और स्व कैलाश पांडेय के 51 वर्षीय बेटा संजय पांडेय के रूप में की गई.

चार की संख्या में आए थे बदमाश

बताया जाता है कि राजेश यादव अपने घर के पास संजय पांडेय से बात कर रहे थे, इसी दौरान मौके पर दो मोटर साइकिल पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अचानक गोली चलानी शुरू कर दी. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में राजेश यादव के पेट में और हाथ में गोली लग गई जबकि संजय पांडे के पीठ को छूते हुए गोली निकल गई. इस घटना के बाद राजेश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

जमीन का कारोबार करते हैं राजेश

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जख्मी राजेश यादव जमीन का कारोबार करते हैं. वर्ष 2021 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था. जमीन के अलावे फर्नीचर के व्यवसाई भी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading