अ’पराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को बनाया नि’शाना, घर से बाहर निकलते ही मा’र दी गो’ली

गोपालगंज: राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि पुलिस प्रशासन का डर उनके मन से खत्म हो चुका है. सरेआम घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं और पुलिस बस तमाशा देखते रह जाती है. ताजा मामला गोपालगंज से है. जहां आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बहन के साथ दूध लेने जा रही महिला को गोली मार बदमाश फरार,गोलीकांड की यह आ  रही वजह - behan ke saath doodh lene ja rahi mahilla ko badmash ne goli mariघर से बाहर निकलते ही मार दी गोली 

दरअसल, आज सुबह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव घर से बाहर निकल रहे थे तब ही मोटरसाइकिल सवार करीब 3 के संख्या में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के गोसाई टोला का बताया जा रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव जैसे ही गांव के बाहर आए तो मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई.


मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस 

इस फायरिंग में उनको कई गोलियां लग गई है. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने के पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि एसआईटी टीम की गठन कर दी गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading