दरभंगा: मूसलाधार बारिश के बाद बेता थाने में घुसा पानी, स्विमिंग पूल बना पुलिस स्टेशन

दरभंगा: सावन की पहली मूसलाधार बारिश ने दरभंगा नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है. 24 घंटे जनता की सेवा में अलर्ट रहने वाली दरभंगा पुलिस भी नगर निगम की लापरवाही से नहीं बच पायी. शहर के बीचों बीच सहायक बेता थाना में भी गंदे पानी ने अपना डेरा जमा लिया है. यहां पर तैनात कर्मियों को इसका दंश झेलना पड़ रहा है. मजबूरी में इस गंदे पानी में जनता की सेवा करने वाले पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहे हैं. सहायक बेता थाना के अंदर और परिसर में कई फीट पानी जमा हो गया है. जिससे थाना का नजारा स्विमिंग पूल जैसा हो गया है.

Thumbnail imageबीमार पड़ सकते हैं पुलिसकर्मी

पिछले 24 घंटे में हुए मूसलाधार बारिश की वजह से नगर निगम के अधिकांश वार्ड, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, मुख्य सड़क के साथ-साथ शहर के बीचों बीच स्थित सहायक बेता थाना में पानी भर गया है. हर वक्त जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मियों का थाना के अंदर जाना और वहां से बाहर जाना दूभर हो गया है. थाना परिसर में घुटने से ऊपर तक पानी है. थाना के अंदर थाना प्रभारी कक्ष, कार्यालय और पुलिस बैरक, सभी जगह पानी घुस गया है और इसी गंदे पानी के बीच सभी रहने को विवश हैं. हालत ऐसी है कि कभी भी पुलिसकर्मी बीमार भी हो सकते हैं.

गंदे पानी के बीच रहने को विवश हैं पुलिसकर्मी

सहायक थाना बेता के अंदर बने बैरेक में रह रहे कर्मियों का कहना है कि बैरेक के अंदर पानी आ जाने से काफी मुसीबत का सामना करना पर रहा है. गंदे पानी मे हमेशा सांप-कीड़े का डर बना रहता है. वही उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या खाना-पीना में हो गया है. दिन में तो कहीं जाकर खाना खा लेते हैं. लेकिन रात में बेड पर चूल्हा रखकर खाना बनाकर खाते हैं. क्या करे मजबूरी हैं. नहीं ऐसा करेंगे तो ड्यूटी कैसे कर पाएंगे. इसी गंदे पानी के बीच होकर आना- जाना पड़ता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading