गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को ट्रक ने मा’री ट’क्कर, एक होमगार्ड जवान की मौ’त; दो अस्पताल में भर्ती

छपरा : गड़खा थाना क्षेत्र में महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रात्रि गश्ती दल के वाहन को टक्कर मार दिया। इस घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत होमगार्ड जवान की पहचान नगरा ओपी अंतर्गत नगरा बाजार निवासी 56 वर्षीय तारकेश्वर प्रसाद पिता स्व श्रीकिशुन साह के रूप में की गई। इस घटना में घायल जवान की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह पिता स्व वैद्यनाथ सिंह और थाना क्षेत्र के गांव निवासी चंदन कुमार मिश्रा पिता तेज नारायण मिश्रा के रूप में की गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाना पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना पुलिस का रात्रि गश्ती दल NH 722 पर छपरा रोड में गश्ती करते महमदा गांव के समीप पहुंचा। इसके बाद गश्ती जीप फिर महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर बढ़ रही थी, तभी विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए।

गश्ती दल पुलिस पदाधिकारी ने घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। इसके बाद आननफानन में इलाज के लिए घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गृहरक्षक तारकेश्वर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के कई बड़े अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक के घर की आर्थिक हालत खराब

गृह रक्षक तारकेश्वर प्रसाद के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। वे होमगार्ड जवान के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं, उनके बेटे मुकेश कुमार की नगरा बाजार में चाय नाश्ता और मिठाई की छोटी दुकान है। तारकेश्वर प्रसाद के दो बेटे दूसरे प्रदेश में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी मौत से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.