बिहार के 8 जिलों में बारिश की संभावना… अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी….

बिहार : बिहार में अगले 04 दिनों तक मानसून अपना प्रभाव दिखाएगा. राजधानी पटना समेत आस-पास के इलाकों में आंशिक के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी व मेघ गर्जन की उम्मीद है. इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा व दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिले के एक या दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है. फिलहाल पिछले 24 घंटों में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा से मौसम सुहाना बना हुआ है. वहीं पटना समेत राज्य के दक्षिण भागों में बादल छाए रहे हैं. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है.

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, मौसम विभाग ने बारिश की जारी  की ये चेतावनीमौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल व निकटवर्ती ओडिशा के ऊपर बना हुआ है. नेपाल और बिहार में लगातार हुई बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं. गंगा, कोसी और बागमती के नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हालांकि, मानसून सक्रिय होने के बावजूद अब भी बिहार में सामान्य से 24% कम वर्षा दर्ज की गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट
Indian Metrological Department पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मुंगेर, लखीसराय, बांका, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और शेखपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा किशनगंज, अररिया और सुपौल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.बक्सर रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार का बक्सर जिला सबसे गर्म रहा है. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं पटना का 36.2 डिग्री, गया का 34.9 डिग्री, औरंगाबाद का 35.7 डिग्री, रोहतास का 35.4 डिग्री, भोजपुर और वैशाली का 36.5 डिग्री, बेगूसराय अररिया और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading