मुजफ्फरपुर : घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ (जगतपुर) मधुबनी द्वारा बालासोर ओडिशा रेल दुर्घटना में मुजफ्फरपुर के 12, सीतामढ़ी के 2, कुल 14 मृतक परिवारों के बीच आपदा राहत का वितरण किया गया। वितरण का कार्य रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से माड़ीपुर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में किया गया।
वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम आपदा डॉ अजय प्रसाद, रिलायंस फाउंडेशन के आनंद विजेता, जीपीएसभीएस से शिर्ष परियोजना प्रबंधक डॉ. अजय झा, परियोजना समन्वयक अविनाश चंद्र एवं रिलायंस स्टोर प्रबंधक सुमित कुमार झा रहे। आज प्रथम तीन महीनों का कूपन दिया गया। इस कूपन से मृतक परिवार को दो हजार रुपए का राशन और जरूरी सामान हरेक महीना ले सकेंगे। यह राहत छः महीने तक मिलेगा।

मृतकों के परिजन जिला के सभी प्रखंडों से आए हुए थे। सभी मृतक प्रवासी मजदूर थे व बिहार से बाहर कमाने जा रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों को क्या पता था कि उनके मुंह का निवाला और परिवार का आसरा ही छीन जाएगा। बिहार में कुल ग्यारह जिले के 66 मृतकों के परिजनों को यह राहत कूपन दिया जाएगा। इसकी शुरुआत मधुबनी जिले से की गई थी, जो कि मोतिहारी, बेतिया होते हुए मुजफ्फरपुर में आज वितरण किया जा रहा है।
मृतकों के परिजन में सुबोध कुमार, रमोद कुमार, विनोद पंडित- ग्राम+पो.- वेराई, कटरा, मिथिलेश सहनी- सिमरी फकिरा, बोचहाँ , विकास कुमार- मिश्रौलिया, औराई, मंजय कुमार, अखिलेश कुमार, अमरेश कुमार- मिश्रौलिया, सकरा, कुन्दन कुमार-बाजी बुजुर्ग, कटरा, हरेंद्र माझी, मनोहर माझी, नवलेश माझी- मकरी टोला, साहेबगंज, रितुल कुमार, परमेश्वर कुमार- विश्वनाथपुर, पुपरी, सितामढी को मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर लाया गया और कूपन वितरित किया गया। वहीँ इस मौके पर जिला सहायक संजीत झा व भवेश मनी, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, ज्योति कुमारी, सोनम कुमारी, आदि मौजूद रहे।






