पटना से देवघर के लिए निकला 54 फीट का कांवर, सैकड़ों श्रद्धालु कांवर यात्रा में हुए शामिल

पटना : श्रावण महीना के शुरू होते ही हर जगह बोल बम के नारे गूंजने लगे हैं। इस मौके पर पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित दुर्गा मंदिर से बोल बम कांवरिया संघ की ओर से 54 फीट का कांवर निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यह कांवर यात्रा नाला रोड से शुरू हुआ जिसे पूरे शहर में भ्रमण कराते हुए जलला वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचे।

Patna :पटना से देवघर के लिए निकला 54 फीट का कांवर, सैकड़ों श्रद्धालु कांवर  यात्रा में हुए शामिल - Patna: 54 Feet Kanwar Leaved Patna For Deoghar, Many  Shiv Devotees Participate Inइस क्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ शिव की आराधना में खूब डूबकी लगाये। शहर में 54 फीट के कांवर को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस संबंध में शिव भक्तों ने बताया कि ये लोग ट्रेन पकड़ कर बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.