मोतिहारी में इ’थेनॉल अ’ल्कोहल पी’ने से हुई थी लोगों की मौ’त, जिले में मुआवजे की राशि आवंटित

मोतिहारीः पिछले अप्रैल महीने में ज़हरीली शराब से मौत मामले में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए जिले को राशि आवंटित हो चुकी है, जिला के तुरकौलिया, हरसिद्धि,पहाड़पुर, अरेराज और सुगौली थाना क्षेत्र के मृतकों के बेसरा को सुरक्षित रखा गया था. जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया था. रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि इथेनॉल अल्कोहल पीने से लोगों की जान गई थी.

Thumbnail image

जिले में 26 लोगों की लिस्ट हुई एप्रूव

 घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा के पश्चात 26 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए जिला को आवंटन मिल गया है. जिला प्रशासन ने 27 मृतकों का लिस्ट राज्य मुख्यालय को भेजकर आवंटन मांगा था, लेकिन बाद में जांच के दौरान एक मृतक कारोबारी निकला. इसलिए 26 लोगों की लिस्ट एप्रूव होने के बाद राज्य सरकार ने जिला को लगभग एक करोड़ रुपया आवंटित कर दिया है.

जहरीली शराब से 45 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि मोतिहारी में बीते अप्रैल माह में जहरीली शराब ने तांडव मचाया था. जहरीली शराब पीने से लगभग 45 लोगों के मौत की बातें सामने आयी थी. दरअसल 14 अप्रैल को पिता पुत्र समेत आठ लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने शुरुआत में इनके मौत का कारण डायरिया बताया. जब काफी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे और बीमार लोगों ने शराब पीने की बात स्वीकार की. तब जाकर मामला सामने आया कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है.

चार लाख रुपये मुआवजे की हुई थी घोषणा

उसके बाद जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा. कुल 45 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई. जबकि जिला प्रशासन 31 लोगों के मौत की पुष्टि करती रही और 10 लोगों के पोस्टमार्टम की बात जिला प्रशासन द्वारा बताई गई थी, जिसे लेकर सरकार पर दबाब बनने लगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मृत लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading