आरा में दालान में सो रहे युवक को गो’लियों से भू’ना, हा’लत गं’भीर; पिता की ह’त्या से जुड़े रहे वारदात के तार

भोजपुर : भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में गुरुवार की देर दालान में सोए एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। युवक के पेट में दो गोली और एक गोली पीठ में लगी है। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घायल की पहचान राहुल सिंह (30 साल) चंदा गांव निवासी स्व. अनिरूद्ध सिंह के बेटे के रूप में हुई है। युवक को रोहतास जिला के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में, इस वारदात को पूर्व की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

fierce firing in muzaffarpur criminals gunned down property dealer asj |  मुजफ्फरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से  भूनाइधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व दुश्मनी में वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। कुछ और बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

पड़ोस के दालान में सोया था युवक

शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि चंदा गांव निवासी राहुल सिंह रोज की तरह गुरुवार की रात पड़ोस के ही राजकेश्वर सिंह दालान में सोए हुए थे। इस बीच देर रात करीब 11 बजे हथियार बंद बदमाश आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग कर शरीर में तीन गोलियां उतार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाद में गोली से घायल युवक को इलाज के लिए रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सिकरहटा थाना प्रभारी पवन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

बाजार गए पिता की अगवा कर की गई थी नृशंस हत्या

साल 2019 में चंदा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह देव बाजार की ओर गए हुए थे, जहां से उन्हें अगवा कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। करीब तीन-चार दिनों बाद उनका शव मिला था। जिसके बाद हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा था। लोगों ने देव बाजार पर तोड़फोड़ कर आगजनी की थी। हत्या को लेकर मृतक के पुत्र राहुल सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। बाद में पुलिस ने तीन-चार आरोपितोंं को गिरफ्तार कर जेल भेज था। उसी समय से तनाव चल रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि घायल युवक पिता की चार वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जख्मी युवक के बयान पर ही चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और उस केस में खुद राहुल वादी था।

राहुल पर भी नामजद प्राथमिकी थी दर्ज

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी। जिसमें पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामे के मामले को लेकर राहुल पर भी नामजद प्राथमिकी की थी और उसी समय से वह फरार चल रहा था। दूसरी ओर पुलिस प्रारंभिक जांच में उसके पिता की हत्या की घटना को चल रही रंजिश में घटना को अंजाम देने की संभावना जता रही है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.