वज्रपात से 18 लोगों की मौ’त पर CM ने ज’ताया शो’क, मृ’तकों के परिजन को चार लाख अनुग्रह अनुदान

पटनाः बिहार में वज्रपात से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. अचानक आसमान से बरसी इस आफत ने कई घरों के लोगों को लील लिया और कई लोग झुलस कर बुरी तरह जख्मी भी हो गए. प्रदेश में वज्रपात से हुई मौत पर सीएम नाीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

Lightning suddenly fell in Lalitpur 2 killed half dozen injured | ललितपुर  में अचानक गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत, आधा दर्जन घायल | Patrika Newsकई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इस प्राकृतिक आफत से प्रभावित हुए जिलों में रोहतास, अरवल, मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्वी चम्पारण, नालंदा, औरंगाबाद और वैशाली शामिल है. मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी गई है कि कोई भी बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण न ले. पेड़ के नीचे आकाशीय बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. जब तक मौसम खराब रहता है खुले में जाने से बचें. पक्के मकान की शरण में रहें.

सीएम नीतीश ने की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री नीतीश ने भी ने भी लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

प्रदेश में कुल 18 लोगों की हुई मौत

आपको बता दें कि शुक्रवार को बारिश के दौरान बिहार में आसमानी बिजली गिरने से सासाराम में 5, अरवल में 4, छपरा में 3, औरंगाबाद में 2, मोतिहारी में 2 और बांका-वैशाली में 1-1 शख्स की मौत हुई है. कुल 18 लोगों ने इस वज्रपात से अपनी जानें गंवाई है. प्रदेश के मुखिया नीतीश ने इनके परिवार को दुख की घड़ी में मदद का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading