साथ-साथ पढ़ते-पढ़ते एक-दूसरे को दिल दे बैठी दो सहेलियां: मंदिर में जाकर रचा ली शादी, आगे जानें….

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में ननद-भाभी के प्यार ने खूब सूर्खियां बटोरी थीं। अब, दो सहेलियों के प्यार का मामला सामने आया है। दो लड़कियों के बीच प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। रोहतास की दो सहेलियों के बीच इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर रहने की कसमें खा ली। पुलिस के अनुसार, एक बीए पार्ट दो और दूसरी ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की है। पहले दोनों एक साथ रहकर पढ़ाई करने के दौरान पक्की सहेली बनीं, फिर इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी रचा ली।

दंग कर देगी दो सहेलियों की ये लव स्टोरी, 40 साल से रह रही हैं एक दूसरे के  साथ - Two Female Friends Are Living Together Since 40 Years But They Areजानकारी के अनुसार, दोनों सहेलियों ने पिछले दिनों घर वालों की मर्जी के खिलाफ भलूनी भवानी धाम में जाकर शादी रचा डाली। घर वालों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब दोनों ने शादी के बाद इसकी सूचना सूर्यपुरा थाने को दी। थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने परिजनों को थाने बुला दोनों सहेलियों को समझा-बुझाकर माता-पिता के साथ घर भेज दिया। वहीं, घर जाने के बाद भी दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।

घर से हो गईं थी लापता

बता दें कि मंगलवार को दोनों लड़कियां अचानक अपने-अपने घर से गायब हो गई थीं। बुधवार की शाम जब दोनों लौटी तो परिजनों को बताया कि हमने शादी कर ली है। यह बात सुनकर परिजन भौंचके रह गए।

एक साथ रहने की जिद पर अड़ी

थाना से दोनों के परिजन एक दूसरे को सुरक्षित रखने की लिखित आश्वासन देकर घर ले गए लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading