जमीन वि’वाद में भाई ने भाई को किया गो’लियों से छ’लनी, पुलिस ने एक को किया गि’रफ्तार

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में जमीन के विवाद में शख्स ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के इस मामले में गोतिया सहित एक अन्य पर गोली मारकर छलनी करने का आरोप है. इस घटना में अपराधियों ने शख्स के सिर पर चार गोली मारी है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक वार्ड नंबर 27 की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुर पंडित के पुत्र सुरेश पंडित के रूप मे हुई है. मृतक सुरेश पंडित मिट्टी की मूर्ति और बर्तन बनाने के साथ जमीन का भी कारोबार करता था.

बेगूसराय में जमीन विवाद में हत्याघर पर बुलाकर मारी गोली

घटना के संबंध में मृतक के साला मनोज पंडित ने बताया कि लड़का-लड़की के किसी विवाद में मृतक के द्वारा विरोध किया जा रहा था. जिसके बाद आरोपी द्वारा घर पर बुलाकर कई गोलिया मारी गई है. वहीं इस संबंध में वार्ड पार्षद गौरव राणा ने बताया कि सुरेश पंडित को किसी के द्वारा मोबाइल पर फोन कर के बुलाया गया. मौके पर पहुंचने पर मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सुरेश पंडित जैसे ही अपने घर की ओर भागा वैसी ही उसके सिर पर भाई ने पीछे से चार गोली मारकर हत्या कर दी.

सिर पर मारी गई चार गोली

वहीं इस मामले मे मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उसके चाचा और एक अन्य शख्स के द्वारा जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. उसके पिता एक चाय की दुकान पर बैठे हुए थे तभी उन्हें फोन कर बुलाया गया जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

इस संबंध में डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि पहाड़ चक वार्ड नंबर 27 के रहने वाले सुरेश पंडित नाम के एक शख्स की हत्या की गई है. पंडित मूर्ति और मिट्टी के बर्तन बनाने का काम किया करते थे. प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सार्थक आलम सराय भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.