शादी के 20 दिन बाद मौ’त से जंग लड़ रही दुल्हन, चाचा ने की थी द’रिंदगी; अब गर्भ में पल रहे बच्चे की मौ’त

बेगूसराय: जिले के सदर अस्पताल में खगड़िया के अलौली निवासी एक विवाहिता की इलाज के दौरान गर्भ में पल बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद विवाहिता ने जो बताया, उससे सबके होश उड़ गए। विवाहिता ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की महिला दारोगा निधि श्री ने इलाजरत महिला का बयान दर्ज करते हुए प्राथमिकी अंकित करने के लिए अलौली थाना भेज दिया है।

इधर, विवाहिता सदर अस्पताल के आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रही है। सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िता ने बताया कि सात महीने पहले पड़ोस के चाचा ने घर के समीप खेत में उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बताया कि उसने भय और लोकलाज के कारण उसने किसी से घटना की चर्चा नहीं की। बीते 25 जून को उसकी शादी समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में हो गई और वह ससुराल रहने लगी।

इसके बाद, ससुराल में रक्तस्राव होने पर परिजनों ने विवाहिता को इलाज के लिए हसनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां अल्ट्रासाउंड कराए जाने पर सात माह के गर्भवती होने की जानकारी हुई। नवविवाहिता के सात माह के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए।पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। हसनपुर से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया और बेगूसराय के कई निजी क्लिनिक से होते हुए पीड़िता सदर अस्पताल पहुंची, जहां आइसीयू में इलाजरत है।

विवाहिता की जान बचाने में डॉक्टर जुटे

सदर अस्पताल में कराए गए अल्ट्रासाउंड में गर्भ में पल रहा बच्चा मृत पाया गया है। चिकित्सक मृत बच्चे को निकाल कर विवाहिता की जान बचाने के प्रयास में लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading